लोहरदगा(LOHARDAGA): लोहरदगा बॉक्साइड अनलोडिंग साइडिंग में मजदूरों ने कार्य का बहिष्कार कर दिया है. मजदूरों ने रोपवे ढुलाई कार्य और ट्रक अनलोडिंग कार्य को बाधित करते हुए काम का बहिष्कार किया है. मजदूरों के इस आंदोलन की वजह से रैक लोडिंग कार्य भी बाधित हो गया है. जिससे सरकार को लाखों रुपए राजस्व का नुक़सान होने की संभावना बढ़ गई है. डंपिंग यार्ड शहरी क्षेत्र से हटाकर कुडू प्रखंड के बड़की चांपी में ले जाने की प्रक्रिया शुरू होने की वजह मजदूरों में आक्रोश देखा जा रहा है. इसी आक्रोश को लेकर मजदूर आंदोलन में उतर गए हैं. इनकी मांग है कि इनके रोजगार की व्यवस्था हिंडाल्को कंपनी के द्वारा पहले किया जाए तब इसे हटाने की प्रक्रिया की जाए.
रिपोर्ट: गौतम लेनिन, लोहरदगा
Thenewspost - Jharkhand
50+
Downloads
4+
Rated for 4+

