पलामू मॉर्निंग अपडेट्स : एक नजर में पढ़िए पलामू के अखबारों की क्या हैं हेडलाइंस


अगर सुबह की हड़बड़ाहट में नहीं पढ़ पाए हैं न्यूज पेपर, तो एक नजर में पढ़िए खास खबरें. शुक्रवार, दिनांक 1अप्रैल 2022को पलामू के कुछ प्रमुख अखबारों की हेडलाइंस इस प्रकार हैं –
पलामू के 1.80 लाख बच्चों ने दी वार्षिक परीक्षा: पलामू जिले के 2564 सरकारी, प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में मूल्यांकन को लेकर गुरुवार को परीक्षा आयोजित की गयी. इसमें कक्षा तीन से सात तक के विद्यार्थियों ने परीक्षा दी. बताया गया कि परीक्षा पुराने ओएमआर सीट पर ली गयी. वहीं कुल एक लाख 80 हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया. विद्यालय में कक्षा तीन में 45 हजार 183, चार में 40 हजार 76, पांच में 44 हजार 528, वर्ग छह में 38 हजार 486 व सात में 36 हजार 655 विद्यार्थी नामांकित हैं. (प्रभात ख़बर)
सांप्रदायिक विद्वेष फैलानेवालों पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर: पलामू पुलिस ने पलामूवासियों से सरहुल व रामनवमी पर्व आपसी स्नेह, भाईचारगी व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की है. पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा ने कहा है कि पलामू में आपसी एकता व भाईचारगी का मिसाल कायम है, लेकिन कुछ असामाजिक तत्व आपत्तिजनक फोटो, वीडियो या मैसेज द्वारा समाज की शांति को भंग करने का प्रयास करते हैं तथा सांप्रदायिक विद्वेष फैलाना चाहते हैं. पलामू जिला प्रशासन ने वैसे लोगों से सख्ती से निपटने का निर्णय लिया है. (दैनिक जागरण)
भ्रष्टाचार निरोधक मामले में चार साल की सजा: जिला एवं सत्र न्यायाधीश (छह) सह भ्रष्टाचार निरोधक एक्ट के विशेष न्यायाधीश अमरेश कुमार की अदालत ने आरोपी विजय मोहन मिश्रा को चार साल की सजा सुनायी है. इस मामले में आरोपी को अलग-अलग धाराओं में 20000 तथा 30,000 रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है. (दैनिक जागरण)
हिंदू नववर्ष उत्सव की तैयारी पूरी: चैत्र शुक्ल वर्ष प्रतिपदा हिंदू नववर्ष को उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है. इसे लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने संयुक्त रूप से कार्य योजना तैयार की है. गुरुवार को राजाभाऊ स्मृति भवन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में विहिप के जिला मंत्री दामोदर मिश्र ने बताया कि हिंदू नववर्ष उत्सव की तैयारी पूरी कर ली गयी है. सनातन धर्मावलंबियों का नववर्ष चैत्र शुक्ल की पहली तिथि से शुरू हो रहा है. भारतीय संस्कृति के मुताबिक यह नववर्ष खुशहाली व उत्साह को लेकर आता है. (हिंदुस्तान)
माइंस में किये गये विस्फोट से कई घरों में दरार, विरोध: छत्तरपुर मुख्यालय से करीब चार किलोमीटर की दूरी पर स्थित नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 14 के लोहराही गांव में संचालित पत्थर उत्खनन माइस में शुक्रवार को हुए विस्फोट से कई घरों में दरार पड़ गयी माइंस संचालन कार्य का विरोध लोहराही गांव के गोवर्धन पहाड़ी के निकट स्थित यादव टोला और चंद्रवंशी टोला के कई ग्रामीणों ने किया. वाई नंबर 14 से वार्ड सदस्य सुनील यादव ने बताया कि बिना ग्राम सभा किये आम सहमति पर जाली हस्ताक्षर करा कर लीज करा लिया गया है. (प्रभात ख़बर)
क्रय-विक्रय निबंधन में गोपनीयता और सावधानी जरूरी-एसडीओ: झारखंड निबंधन विभाग के निर्देश पर हुसैनाबाद अनुमंडल कार्यालय परिसर के सभागार में क्रय-विक्रवडीड को लेकर गुरुवार को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में अवर निबंधन सह अंतिम चार डिजिट का उल्लेख किया जायेगा. उन्होंने कहा कि भारतीय विशिष्ट पहचान संख्या का अभिलेखों में उल्लेख करते समय गोपनीयता व सावधानी अति जरूरी है. कार्यशाला में इसके अलावा वर्ष 1958 निबंधन अधिनियम 1908 की धारा 2 पर चर्चा की गयी. (हिंदुस्तान)
होरीलौंग स्थित पूर्वी टोला में पेयजल के लिए भटक रहे लोग: मार्च माह में ही गर्मी चरम पर पहुंच गयी है. गर्मी बढ़ते से क्षेत्र का जलस्तर भी नीचे गिरते जा रहा है. वहीं खराब पड़ी जलमीनार व चापाकलों की मरम्मत नहीं होने से ग्रामीण क्षेत्रों में लोग पेयजल के लिए भटक रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि शिकायत करने के बावजूद खराब पड़ी सोलर जलमीनार व चापाकलों की मरम्मत नहीं की जा रही है. प्रखंड की चा पंचायत के होरीलॉग स्थित पूर्वी टोला में 15वें वित्त आयोग लगायी गयी सोलर जलमीनार बीते तीन माह से खराब पड़ी है. (प्रभात ख़बर)
रोजगार की तलाश में प्रतिवर्ष पलायन करते हैं टोले के लोग: रोजगार की तलाश में प्रतिवर्ष काफी संख्या में लोग पलायन करते हैं. राज्य सरकार व जिला प्रशासन के लाख दावे के बावजूद प्रखंड के बरदीनी गांव से हरिजन परिवार के अधिकांश लोग रोजगार की तलाश में दूसरे व अन्य प्रदेशों में पलायन कर गये हैं. गांव के ही गुप्तेश्वर सिंह कहते है यह कोई नयी बात नहीं है, इस गांव से हर साल सैकड़ों लोग ईंट-भट्ठा में काम करने उत्तरप्रदेश व बिहार चले जाते हैं. (प्रभात ख़बर)
रिपोर्ट: अमन प्रताप सिंह, पलामू
4+