तीन सड़क लूटेरे गिरफ्तार , जेल से छूटने के बाद फिर अपराध से जुड़ रहे अपराधी, पुलिस रखेगी नजर

    तीन सड़क लूटेरे गिरफ्तार , जेल से छूटने के बाद फिर अपराध से जुड़ रहे अपराधी, पुलिस रखेगी नजर

    रांची(RANCHI): सड़क लूट की घटना को अंजाम देने वाले तीन लूटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज भेज दिया है.चान्हो थाना क्षेत्र से बोलेरो  लूट कर फरार हुए अपराधी को 48 घण्टों अंदर मामले का उद्भेदन किया है.

    ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने प्रेस वार्ता कर बताया कि चान्हो थाना क्षेत्र में 29 मार्च को लूट पाट की घटना हुई थी .ओमनी गाड़ी में सवार लूटेरों ने लोहरदगा निवासी गुलफाम की बोलेरो को लूट लिया था.  .इस मामले में  तीन लुटेरों को बुधवार को गिरफ्तार किया गया है.सभी अपराधी मांडर थाना क्षेत्र के निवासी है.अपराधियो के निशानदेही पर लूटी गई बोलेरो और लूट में इस्तेमाल की गई ओमनी को भी बरामद किया है.उन्होंने बताया कि पहले भी ये लोग जेल जा चूके हैं. उन्होंने कहा कि अधिकतर अपराधी जेल से छूटने के बाद भी अपराध करना छोड़ नहीं रहे हैं.  अब जेल से छूटे अपराधियों पर पुलिस पैनी नजर रखेगी.उन्होंने कहा कि जेल से छूटने के बाद अपराधियों को पुलिस रोजगार से जोड़ेगी. उन्होंने कहा कि जब रोजगार मिल जाएगा तो अपराधी खुशी खुशी जीवन बसर कर सकेगा. उन्होंने कहा कि रांची पुलिस अपराध को पूरी तरह से खत्म कर देगी.

    वहीं रोजगार से जोड़ने की पहल चान्हों थाना क्षेत्र से शुरुआत कर दिया गया है. चान्हों थाना प्रभारी विवेकानंद दुबे ने बताया कि जेल से छूटे एक अपराधी को उन्होंने रोजगार से जोड़वाया है. उन्होंने बताया कि उसे ड्राइवर की नौकरी दिलवाया है. अब वह अपने परिवार के साथ अपराध का रास्ता छोड़ एक अच्छी जिंदगी गुजार रहा है.

    रिपोर्ट:समीर हुसैन ,रांची      


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news