आदिवासी युवती हत्याकांड : ग्रामीण एसपी पहुंची घटनास्थल, पुलिस अधिकारियों के साथ की जांच

    आदिवासी युवती हत्याकांड :  ग्रामीण एसपी पहुंची घटनास्थल,  पुलिस अधिकारियों के साथ की जांच

    धनबाद(DHANBAD) - पूर्वी टुंडी के  बड़बाद गांव  में सोमवार को  आदिवासी युवती की हत्या के मामले की जांच के लिए आज ग्रामीण एसपी रिष्मा रमेशन  गांव पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया.  इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश है.  ग्रामीणों ने सड़क जाम भी की थी.  गुरुवार को शाम लगभग 5 बजे ग्रामीण एसपी घटनास्थल की जांच की, उनके साथ डीएसपी अरविंद कुमार ,पुलिस निरीक्षक  अलविनुस इंदर एवं थाना प्रभारी कुलदीप राज टोप्पो भी थे. ग्रामीण एसपी लगभग एक  घंटे से अधिक समय तक घटनास्थल की बारीकी से जांच की.  घटना से जुड़े अन्य सभी पहलुओं के बारे में भी चर्चा की.  सूत्रों के अनुसार ग्रामीण एसपी परिवारजनों सहित गांव के कई लोगों से पूछताछ की.  बता दें कि सोमवार को  गांव के  तालाब मैं स्नान करने गई आदिवासी युवती का शव  तालाब  से लगभग 50 मीटर दूर खेत में मिला था.  शव  अर्धनग्न अवस्था में पाया गया था.  खेत में शव को घसीटने के भी चिन्ह  मिले थे. 



    Related News