झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस से 2 लाख 37 हजार कीमत का 24 किलो गांजा बरामद

    झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस से 2 लाख 37 हजार कीमत का 24 किलो गांजा बरामद

    झुमरी तिलैया(JHUMRI TILAIYA): कोडरमा रेलवे स्टेशन पर बुधवार को प्लेट फार्म संख्या 4 पर आए गाड़ी संख्या 12817 झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस में अभियान के तहत चेकिंग के दौरान आरपीएफ कोडरमा के निरीक्षक प्रभारी जवाहर लाल व अन्य बल सदस्यों ने गाड़ी के D1 कोच संख्या SE 178424 से लावारिस पिट्ठू बैग से प्लास्टिक के रैपर से लपेटा हुआ. कुल 13 (तेरह) अदद गंजा का पैकेट पाया गया. सभी 13 पैकेट गंजा का कुल वजन 23.75 किलो था.   

    जब्त गांजा का अनुमानित कीमत 2 लाख 37 हजार 500 रुपया आंका गया. जब्त गंजा को अग्रिम कार्यवाही के तहत जीआरपी कोडरमा को सुपुर्द किया गया. बताते चलें कि पिछले 10 दिनों के अभियान में भारी मात्रा में गांजा पकड़ाने की यह दूसरी घटना है.

    रिपोर्ट:अमित कुमार, झुमरी तिलैया/कोडरमा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news