निजी विद्यालय के प्रिंसिपल से रंगदारी मांगने के आरोप में एक नाबालिग सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

    निजी विद्यालय के प्रिंसिपल से रंगदारी मांगने के आरोप में एक नाबालिग सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

    दुमका(DUMKA): दुमका जिला के मुफस्सिल थाना की पुलिस ने एक निजी विद्यालय के प्रिंसिपल से 50 हजार रुपये रंगदारी मांगने और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में 3 आरोपियों को पकड़ लिया. एक आरोपी नाबालिग है जिसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया. जबकि बटेश सिंह और समेश हांसदा को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. इन तीनों के पास से कुल ₹4500 और तीन मोबाइल बरामद किया गया. मुफस्सिल थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में थाना प्रभारी उमेश राम ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 29 मार्च को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हेठकोरैया स्थित होली फेथ स्कूल के प्रिंसिपल सुमिम हांसदा द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी.

    अज्ञात अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयासरत

    प्राथमिकी दर्ज होने के बाद एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ सदर नूर मुस्तफा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. तकनीकी अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने सबसे पहले मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गादी कोरिया निवासी बटेश सिंह को हिरासत में लिया. पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया और इस घटना में शामिल अन्य आरोपियों के नाम का भी खुलासा किया. जिसके आधार पर पुलिस ने गोपीकंदर थाना क्षेत्र निवासी समेश हांसदा और एक नाबालिग को पकड़ा. इस मामले के तीन नामजद सहित अज्ञात अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयासरत है.

    रिपोर्ट: पंचम झा, दुमका

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news