स्कूल में जबरन घुस कर असमाजिक तत्वों ने छात्रों को बेरहमी से पीटा, मामला दर्ज

    स्कूल में जबरन घुस कर असमाजिक तत्वों ने छात्रों को बेरहमी से पीटा, मामला दर्ज

    लातेहार(LATEHAR): जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र में असमाजिक तत्वों का खौफनाक मामला सामने आया है. बाजार टांड स्थित कन्या मध्य विद्यालय परिसर में मंगलवार को असामाजिक तत्वों के द्वारा विद्यालय में घुसकर छात्रों के साथ बेहरमी से मारपीट की घटना सामने आई है.मारपीट की घटना में कई छात्र घायल हुए है.

    घटना के संबंध में स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक कमलेश कुमार पांडे ने बालूमाथ थाना में आवेदन देकर बालूमाथ कसाई मोहल्ला एवं नीम टांड के मोहम्मद अजहर, मोहम्मद अकबर, अली फैयाज समेत कुल 12 युवकों पर विद्यालय में जबरन घुसकर फाइटर, लाठी, रॉड, डंडा से पीटने से संबंधित शिकायत दर्ज कराई है.

    घटना के वक्त मची चीख पुकार

    मारपीट की घटना में नीरज कुमार,कुंदन कुमार,विकास भुइया,और  दीपक कुमार के सर पर गहरी चोटे आई है. असामाजिक तत्वों के द्वारा घटना को अंजाम दिए जाने के वक्त विद्यालय में अफरा तफरी का माहौल बन गया था. कई बच्चें गिरकर भी घायल हुए हैं. घटना का मंजर इतना खौफनाक था कि कई छोटे बच्चे डर से चीख चीख कर रोने लगे थे.

    डर से छात्र नहीं जा रहे है स्कूल

    इस संबंध में छात्र ने बताया कि विद्यालय के छात्रों के साथ पूर्व में कहासुनी हुई थी. इधर विद्यायल के छात्रों ने भी बालूमाथ थाना में एक अलग से लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है.घटना के बाद बुधवार को लगभग एक दर्जन बच्चे डर से स्कूल नही पहुंचे थे.घटना को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सख्त नजर आ रहा है.अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेता जन्मय सिंह समेत दर्जनों कार्यकर्ता और  स्कूली छात्रों के अभिभावको ने स्कूल पहुंच घटना की जानकारी ली है.साथ ही सभी अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग पुलिस से की है.

    उपायुक्त और पुलिस कप्तान से कार्रवाई की मांग

    अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जन्मय सिंह ने एसपी और डीसी से इस मामले में कारवाई की मांग किया है.  उन्होंने कहा कि है शीघ्र ही असामाजिक तत्व को गिरफ्तार किया जाए अन्यथा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आंदोलन करने को बाध्य होगी.  बालूमाथ पुलिस इंस्पेक्टर शशि रंजन का कहना है कि प्रधानाध्यापक का लिखित आवेदन मिला है.मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी. इधर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने ट्वीटर के माध्यम से घटना में शामिल आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है.उन्होंने लिखा की  अविलंब आरोपियों की  गिरफ्तारी हो वरना भाजपा के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरेंगे और आंदोलन होगा.

    रिपोर्ट:मनोज दत्त ,लातेहार  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news