दिव्यांगों को अब जिला मुख्यालय जाने की जरूरत नहीं, प्रखंड में ही शिविर लगाकर समस्या का हो रहा निदान

    दिव्यांगों को अब जिला मुख्यालय जाने की जरूरत नहीं, प्रखंड में ही शिविर लगाकर समस्या का हो रहा निदान

    पलामू(PALAMU): दिव्यांगों की समस्या को देख प्रखंड स्तर पर शिविर का आयोजन किया जा रहा है. हैदरनगर  पीएचसी में आयोजित  शिविर में दिव्यांगों का नया प्रमाण पत्र बनाने के साथ साथ उनका यूडीआईडी बनाने का काम भी किया गया.वहीं  शिविर में पेंशन संबंधित समस्या भी हल किया गया.  शिविर लगने से  दिव्यांगों को जिला न जा कर अपने प्रखंड में ही काम होने से खुशी है. हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र में विधायाक कमलेश सिंह के निर्देश पर शिविर स्वास्थ्य विभाग शिविर का आयोजन कर रहा है.   गुरुवार को हैदरनगर पीएचसी परिसर में दिव्यांगता जांच शिविर का आयोजन किया गया.  

    प्रखंड विकास पदाधिकारी धीरज कुमार ठाकुर ने बताया कि जिन दिव्यांगों को पेंशन का लाभ नहीं मिलता है. उन्हें पेंशन के लिए प्रक्रिया की गई.  जिससे उन्हें बिना किसी कार्यालय का चक्कर काटे बिना पेंशन का लाभ मिल सके. एसडीओ कमलेश्वर नारायण ने कहा कि जिन दिव्यांगों के पास पहले से प्रमाण पत्र है, उनके यूडीआईडी कार्ड बनाने के लिए शिविर में पुनः उनका मूल्यांकन किया जा रहा है.  उन्होंने कहा कि यूडीआईडी कार्ड बन जाने से हर दिव्यांग को पेंशन व अन्य जरूरी लाभ मिले यह सुनिश्चित किया जाएगा.  शिविर में एसडीओ कमलेश्वर नारायण ,बीडीओ धीरज कुमार ठाकुर, अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ रत्नेश कुमार, डॉक्टर अशोक कुमार, महिला पर्यवेक्षिका सीमा झा, बीपीएम विभूति कुमार, पंचायत समिति सदस्य रामप्रवेश सिंह, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह,सज्जू खान के अलावा प्रखंड कर्मी व स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news