ट्रांसजेंडर दिवस: 12 किन्नरों को टाटा स्टील ने दिया जॉब, 50 को जल्द मिलेगी नौकरी

    ट्रांसजेंडर दिवस: 12 किन्नरों को टाटा स्टील ने दिया जॉब, 50 को जल्द मिलेगी नौकरी

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): ट्रांसजेंडर दिवस के अवसर पर शहर के किन्नरों ने साकची गोल चक्कर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया. इस कार्यक्रम के जरिए किन्नरों के बारे में आम लोगों की धारणा के बारे में जानकारी के साथ ही टाटा स्टील को इन किन्नरों ने धन्यवाद दिया. आपको बता दें कि 12 किन्नरों को टाटा स्टील ने परमानेंट अपनी कंपनी में जॉब दिया है. उधर, पहली बार टाटा स्टील ने किन्नरों में से आने वाले समय में 50 जनों को टाटा स्टील नौकरी देने जा रही है.

    इन किन्नरों का मानना है कि वे समाज का एक अंग है और समाज के साथ जीने का इनका पूरा अधिकार है. वैसे आज इस कार्यक्रम के जरिए इन किन्नरों ने लोगों से अपील किया कि इनके बारे में गलत धारणा ना पालें.  साथ ही इस संस्था द्वारा शहर में कई कार्यक्रम किए गए हैं. किन्नरों ने गरीबों के बीच उनकी सहायता करने के लिए हर वक्त तैयार रहने का आश्वासन दिया है.

    रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news