जल जीवन मिशन के तहत जल गुणवता जागरूकता रथ हुआ रवाना

    जल जीवन मिशन के तहत जल गुणवता जागरूकता रथ हुआ रवाना

    देवघर (DEOGHAR) - जल जीवन मिशन के तहत हर घर में शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार यादव ने हरी झंडी दिखाकर प्रखंड मुख्यालय देवघर से जागरूकता रथ को रवाना किया.  उन्होंने बताया कि देवघर प्रखंड के चयनित 15 पंचायतों के सभी गांव में जागरूकता रथ घूम- घूम कर प्रचार प्रसार करेगा लोगों को जागरूक करेगा.

    जागरूकता रथ का मुख्य उद्देश्य

    बता दें कि जागरूकता रथ को घुमाने का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को जल जीवन मिशन के बारे में बताना है कि जल जीवन और स्वच्छता प्रमंडल देवघर के सौजन्य से हर घर में नल से जल पहुंचाने का काम किया जा रहा है. जिसमें शंकरी, सरसा, मानिकपुर, अंधरी गादर नवाडीह संग्राम लोढिया, महतोडीह उदयपुरा, मसनजोरा, पिछड़ीबाद, खसपैका , बसवरिया, गौरीपुर आदि पंचायत सम्मिलित हैं. मौके पर बीटीएम शशांक शेखर, जेएसएलपीएस वशिष्ठ कुमार सिंह, प्रखंड समन्वयक रामस्वरूप यादव, महेंद्र दास, वासुकी दास, इंदर रावत, साजन पांडे, सुनील कुमार, राहुल कुमार, नगाम किस्कु, सुशील हेंब्रम, बहादुर वर्मा, अरविंद सिंह सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे.

    रिपोर्ट : अरविंद कुमार, जसीडीह/देवघर



    Related News