कोयलांचल में भी महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन

    कोयलांचल में भी महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन

    धनबाद (DHANBAD) : कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को रणधीर वर्मा चौक पर एक दिवसीय धरना देकर देश को महंगाई मुक्त करने का आह्वान किया है. मौके पर कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष बृजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि देश में पेट्रोलियम और गैस पदार्थों की कीमतों में भारी इजाफा हो गया है. जिससे आम जनता त्राहि-त्राहि कर रही है. वहीं खाद्य पदार्थों की कीमतों में भी बेतहाशा वृद्धि देखी जा रही है. ऐसी स्थिति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने पद पर बने रहने का अधिकार नहीं है. जनता जागरुक हो चुकी है और किसी भी समय ऐसे प्रधानमंत्री को कुर्सी से उतारने का मन बना रही है. कार्यक्रम में दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे. जबकि कार्यक्रम में उज्जवला योजना के तहत मिले सिलेंडर और पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में तेजी की वजह से बाइक और सिलेंडर को माला पहनाकर प्रदर्शित किया गया.

     



    Related News