दिल्ली काम करने गई युवती लापता, मामला दर्ज, जानकारी देने पर पुलिस देगी इनाम

    दिल्ली काम करने गई युवती लापता, मामला दर्ज, जानकारी देने पर पुलिस देगी इनाम

    सिमडेगा(SIMDEGA): पाकर टांड थाना क्षेत्र के कैरबेड़ा कादोपानी निवासी भादो राम बिरहोर की पुत्री सीतामुनि कुमारी, उम्र लगभग 21 वर्ष घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं रहने के कारण कई वर्ष पूर्व दिल्ली काम करने चली गई थी. सीता मुनि अचानक लापता हो गई है. परिजन ने अपने मासूम बच्ची की काफी खोजबीन की, लेकिन बालिका नहीं मिली. परिजनों ने पुलिस को मामले से अवगत कराकर सिमडेगा जिला के अहातु थाना कांड संख्या 11/2021 धारा363 /370(4) /34 भावादी 75/81 जेजे एक्ट के तहत दर्ज हुआ लेकिन सीतामुनि की बरामदगी नहीं हो पाई.

    वहीं इस मामले में सिमडेगा पुलिस अधीक्षक ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए प्रबुद्ध जनों से अपील की है कि अगर गुमशुदा बालिका के संबंध में किसी प्रकार की जानकारी मिलती है तो सिमडेगा पुलिस का संपर्क नंबर 8210939739या9693257518 और डायल 112 पर सूचना दे सकते हैं. सूचना देने वाले व्यक्ति को एक अच्छी नगद राशि से पुरस्कृत किया जाएगा और उसका नाम गुप्त रखा जाएगा.

    रिपोर्ट: अमित रंजन सिमड़ेगा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news