गुमला सदर अस्पताल की लचर व्यवस्था से रु-ब-रू हुए डीसी, जल्द बेहतर सुविधा देने का दिया भरोसा

    गुमला सदर अस्पताल की लचर व्यवस्था से रु-ब-रू हुए डीसी, जल्द बेहतर सुविधा देने का दिया भरोसा

    गुमला(GUMLA): गुमला सदर हॉस्पिटल को एक मॉडल स्वास्थ्य केंद्र बनाने की दिशा में जिला उपायुक्त सुशांत गौरव ने पहल शुरू कर दी है. डीसी सुशांत गौरव ने एसडीओ और सिविल सर्जन के साथ मिलकर चार घण्टे तक हॉस्पिटल का निरीक्षण किया. 

    बड़ी जनसंख्या सदर हॉस्पिटल पर है आश्रित

    बता दें कि जिले की एक बहुत बड़ी आबादी पूरी तरह से स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए सदर हॉस्पिटल पर आश्रित हैं. लेकिन, कई बार हॉस्पिटल के पास व्यवस्था सही नहीं होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. इसे डीसी सुशांत गौरव ने ना केवल गंभीरता से लिया है बल्कि, इसे बेहतर बनाने के पूरी योजना पर काम भी करना शुरू कर दिया है. डीसी ने सदर हॉस्पिटल के विभिन्न वार्डो का निरीक्षण करने के साथ ही ब्लड बैंक और जांच केंद्रों का निरीक्षण किया. इसके बाद उन्होंने सदर हॉस्पिटल के विभिन्न भवनों का अवलोकन कर निर्देश दिया. उन्होनें हॉस्पिटल में होने वाली छोटी-छोटी कुव्यवस्था को भी गंभीरता से देखा. उन्होंने कहा कि लोगो को बेहतर सुविधा मिले, इसे लेकर वे पहल कर रहे हैं.

    उपायुक्त ने किया लगातार चार घंटे तक अस्पताल का निरीक्षण   

    यह पहला अवसर है जब जिले के किसी डीसी ने बिना किसी स्थान पर बैठे लगातार चार घण्टे तक हॉस्पिटल परिसर का निरीक्षण किया. डीसी ने एसडीओ रवि आनंद को कई काम करने का निर्देश दिया. साथ ही समय-समय पर हॉस्पिटल के दौरा का भी उन्होंने निर्देश दिया. इस कार्यक्रम को लेकर पूरे शहर में डीसी की चर्चा है. लोगों ने कहा कि उन्हें लग रहा है कि हॉस्पिटल की व्यवस्था बेहतर हो पाएगी, जिससे लोगों को सीधा लाभ मिलेगा.

    रिपोर्ट: सुशील कुमार सिंह, गुमला  



    Related News