जीटी रोड में तीन दिनों से खड़ा है दुर्घटनाग्रस्त गैस टैंकर, पुलिस-प्रशासन का नहीं है ध्यान


धनबाद(DHANBAD) - निरसा चौक के समीप एक दुर्घटनाग्रस्त गैस टैंकर बीच सड़क पर तीन दिनों से खड़ा है और उसे हटवाने पर किसी का ध्यान नहीं है. लगता है अब गैस टैंकर के कारण एक्सीडेंट होने पर ही प्रशासन जागेगा.निरसा मध्य पंचायत के मुखिया सज्जाद अंसारी ने कहा कि बीच सड़क पर खड़े दुर्घटनाग्रस्त गैस टैंकर के कारण और भी दुर्घटनाएं होने का भय बना हुआ है. सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त टैंकर दुर्घटना को दावत दे रहा है.NH के अधिकारी भी चुप है जबकि इसी रास्ते सभी आते जाते हैं. लेकिन क्यों जिम्मेवार लोग आँखों पर पट्टियां बांध रखी है ,समझ में नहीं आता. बता दें कि यह व्यस्त सड़क है और दो -चार मिनट के जाम का मतलब है कि सैकड़ों गाड़ियों की लाइन. उसके बाद जाम छुड़ाने में सबके पसीने छूटने लगते है. फिर भी यह चुप्पी लापरवाही नहीं तो और क्या है. ?
रिपोर्ट :शाम्भवी सिंह ,धनबाद
4+