मॉडल रेलवे स्टेशन जसीडीह में वेडिंग मशीन और फ्रीजर खराब, 5 की जगह 15 रू0 प्रति ली0 बिक रहा पानी

    मॉडल रेलवे स्टेशन जसीडीह में वेडिंग मशीन और फ्रीजर खराब, 5 की जगह 15 रू0 प्रति ली0 बिक रहा पानी

    जसीडीह(JASIDIH): आसनसोल रेल मंडल अंतर्गत जसीडीह स्टेशन में पीने के पानी के लिए यात्रियों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है.  रेलवे द्वारा लगाये यात्रियों की पेयजल व्यवस्था के लिए सभी वेडिंग मशीन एक सप्ताह से बंद पड़ा हुआ है. वहीं कई चापाकल खराब पड़ा हुआ है. साथ ही प्लेटफार्म पर लगे फ्रीजर नल भी काम नहीं कर रहा है. फ्रीजर नल से गर्म पानी निकलता है, जिससे यात्रियों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है. वहीं यात्रियों को पानी के लिए ज्यादा कीमत चुकाना पड़ता है. वेडिंग मशीन के द्वारा यात्रियों को ठंडा पानी पीने के लिए एक लीटर पानी के लिए पांच रूपये चुकाना पड़ता था. मगर, अब स्टेशन मे लगे स्टॉल मे पानी के लिए 15  रुपये प्रति लीटर देना पड़ रहा है. जबकि स्टेशन मे रेल नीर, किनले, बिसलरी भी नहीं मिलता है. यात्रियों को रेल नीर की जगह पर जलसुत्रा थमा दिया जाता है.

    नाम का है जसीडीह मॉडल स्टेशन

    जानकारी के अनुसार, जबकि जसीडीह स्टेशन को मॉडल स्टेशन के अंतर्गत रखा गया है और देवघर के पर्यटक स्थल और बैधनाथ धाम मंदिर होने के कारण देश-विदेश से लोग बाबा पर जलार्पण करने जसीडीह स्टेशन उतरते हैं जिससे जसीडीह स्टेशन से रेल सरकार को काफी आमदनी होती है. मगर, यात्रियों को ऐसी कुव्यवस्था का सामना करना पड़ता है. वहीं अधिकारी दावा करते हैं कि यात्रियों की हर सुविधा का ध्यान रखा जाता है.

    रिपोर्ट: अरविन्द कुमार, जसीडीह(देवघर)


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news