जीएलए कॉलेज परिसर में लगी आग ,लाखों की लकड़ी समेत कई सामान जल कर राख

    जीएलए कॉलेज परिसर में लगी आग ,लाखों की लकड़ी समेत कई सामान जल कर राख

    पलामू(PALAMU): GLA कॉलेज कैंपस में कूड़े में लगी आग से लाखों की लकड़ी सहित कई समान जलकर राख हो गया.अग्निशमन और छात्रों  ने कड़ी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया. बताया जा रहा है कि कॉलेज कैंपस के चारों ओर कूड़ा और झाड़ी है. आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल पाया है.

    एआईएसएफ जिला अध्यक्ष विदेशी पांडेय ने कहा कि कॉलेज आग लगने का जिम्मेवार प्राचार्य को बताया है. उन्होंने कहा कि कॉलेज परिसर में साफ सफाई नहीं होती है. परिसर के चारों ओर बड़ी बड़ी झाड़िया और कूड़े है. साफ सफाई के नाम पर कॉलेज में पैसे की लूट मची हुई है. नीलाम्बर-पीताम्बर विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति से मिलकर कैम्पस में लगी आग पर कॉलेज लापरवाही बरतने वाले लोगों पर कार्रवाई की मांग की है.

    रिपोर्ट: जफर महबूब ,मेदिनीनगर  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news