विधार्थी परिषद का दो दिवसीय सम्मेलन हुआ शुरू, 75 साल के गौरवशाली इतिहास पर होगी चर्चा

    विधार्थी परिषद का दो दिवसीय सम्मेलन हुआ शुरू,  75 साल के गौरवशाली इतिहास पर होगी चर्चा

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 75 वर्ष पूरा हो चुका है. 75 वर्ष के गौरवशाली इतिहास से कार्यकर्ताओं को रूबरू कराने के उद्देश्य से जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रदेश कार्यकारिणी का दो दिवसीय सम्मेलन शुरू हुआ. उद्घाटन सत्र में राष्ट्रीय संगठन मंत्री गोविंद नायक, प्रदेश अध्यक्ष डॉ ओपी सिन्हा, प्रदेश संगठन मंत्री राजीव रंजन सहित जिले के तमाम एवीबीपी के पदाधिकारी मौजूद रहे. पहले दिन परिचय सत्र की शुरुआत हुई. बैठक में संगठन के कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

    “देश के विकास में विद्यार्थी परिषद का अहम योगदान”

    जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष ओपी सिन्हा ने बताया कि देश के विकास में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की अहम भूमिका रही है. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के गौरवशाली इतिहास से परिचय कराने हेतु इस सम्मेलन का आयोजन किया गया है. उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद 75 वर्ष के सफर को पूर्ण कर चुका है. इस दो दिवसीय सम्मेलन में परिषद के प्रदेश इकाई के तमाम पदाधिकारियों का जुटान होगा और भविष्य की रणनीतियों पर चर्चा की जाएगी.

    रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news