चेक की क्लोनिंग कर 18लाख 80हजार की अवैध निकासी, बैंक मैनेजर गिरफ्तार

    चेक की क्लोनिंग कर 18लाख 80हजार की अवैध निकासी, बैंक मैनेजर गिरफ्तार

    जमशेदपुर ( JAMSHEDPUR) -  गोलमुरी रिफ्यूज़ी कालोनी की महिला कुलदीप कौर के खाते से 18लाख 90हजार की अवैध निकासी के मामले में साइबर पुलिस ने पंजाब नैशनल बैंक के साकची ब्रांच के मैनेजर कृति चंद खालको को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.उससे पहले एमजीएम में उनका मेडिकल कराया गया.साइबर ठगी में संभवतया बैंक प्रबंधक को गिरफ्तार करने का यह अपनी तरह का पहला मामला बताया जा रहा है.

    चेक की क्लोनिंग कर की गई 18लाख 90हजार की निकासी और भी पैसे निकालने की थी तैयारी

    पीड़ित महिला कुलदीप कौर ने साइबर थाने को की गई अपनी शिकायत में बताया था कि जिस चेक से अवैध निकासी हुई वह चेक महिला के पास था.पुलिस ने जांच में पाया कि मैनेजर की मिलीभगत से  चेक की क्लोनिंग की गई.उसके बाद साइबर ठगों ने अवैध निकासी कर 9लाख 96हजार नई दिल्ली के रोहिणी में आईसीआईसीआई बैंक में आलोक के खाते में ट्रा़ंसफर कर दिए.वहीं 8लाख 94हजार हरियाणा के मानेसर में आईसीआईसीआई के कुमार यादव के खाते में ट्रांसफर किए.इतना ही नहीं महिला का खाता जिस मोबाइल से लिंक था उसके सिम को भी रिप्लेस कर दिया गया था.दो और चेक का इस्तेमाल कर और रकम की अवैध निकासी की तैयारी थी लेकिन मामला पुलिस के पास पहुंच गया.

    खाता संयुक्त था मगर एक ही सिग्नेचर से चेक से हुई निकासी

    खाता कुलदीप कौर और भगवंत सिंह का संयुक्त था लेकिन एक ही सिग्नेचर से चेक का इस्तेमाल किया गया और निकासी कर ली गई.इस बिंदु पर जांच करने पर कई बातें सामने आई जिसके बाद चेक क्लोनिंग में संलिप्तता को देखते हुए मैनैजर की गिरफ्तारी हो गई.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news