पलामू(PALAMU): हैदरनगर-जपला मुख्य पथ स्थित हैदरनगर बाजार के समीप रेलवे क्रॉसिंग खुलने के इंतज़ार में खड़ी बाइक में अचानक आग लग गई. आग लगते ही बाइक सवार उतर कर भाग खड़ा हुआ.बुलेट बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर जेएच 03 आर 0253 मनीष कुमार सिंह नामक सख्श की है.बताया जाता है कि शॉट सर्किट की वजह से आग लगी है.बुलेट बाइक 350 सीसी की है.घटना बुधवार करीब एक बजे दोपहर की है। बाइक में आग लगने से आस पास खड़े वाहनों को लेकर लोग पीछे की ओर भागे.ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया. घटना की चर्चा हर चौक चौराहे पर हो रही है.

