वासेपुर में बमबाजी से दहशत, पुलिस ने बरामद किया जिंदा बम 

    वासेपुर में बमबाजी से दहशत, पुलिस ने बरामद किया जिंदा बम

    धनबाद(DHANBAD)। वासेपुर ,सिटी स्कूल के समीप रहनेवाले शमशाद आलम के घर पर मंगलवार की  देर रात बम फेंका गया है. शमशाद ने  मामले की सूचना पुलिस को दी ,स्थानीय भूली ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची और एक जिंदा बम बरामद किया है. शमशाद का कहना है कि देर रात बमबाजी की घटना को अंजाम देने के बाद लोग फ़रार हो गए. पुलिस को सूचना देने के बाद मौके पर पहुंची और एक जिंदा बम को पानी में डालकर रख दिया है. शमशाद ने पुलिस से सुरक्षा देने की गुहार लगाई है, वहीं, भूली ओपी प्रभारी ने कहा कि देर रात बमबाजी की सूचना मिली थी. घटनास्थल  की जांच करने पहुंचे थे,मौके से जिंदा बम बरामद किया गया है, पीड़ित की लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. 



    Related News