पलामू मॉर्निंग अपडेट्स : एक नजर में पढ़िए पलामू के अखबारों की क्या हैं हेडलाइंस

    पलामू मॉर्निंग अपडेट्स : एक नजर में पढ़िए पलामू के अखबारों की क्या हैं हेडलाइंस

    अगर सुबह की हड़बड़ाहट में नहीं पढ़ पाए हैं न्यूज पेपर, तो एक नजर में पढ़िए खास खबरें. बुधवार , दिनांक 30 मार्च 2022को पलामू के कुछ प्रमुख अखबारों की हेडलाइंस इस प्रकार हैं –

    आदेश का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई : रामनवमी पूजा को लेकर डीजे साउंड संचालकों के साथ हुसैनाबाद थाना परिसर में बैठक हुई. अध्यक्षता पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अजय कुमार ने की. इस दौरान थाना प्रभारी ने साउंड संचालकों से कहा कि सरकार द्वारा निर्धारित डेसिबल पर ही बाजा बजाने की जरूरत है. डीजे पर पूरी तरह से प्रतिबंध है. साथ ही धर्म विरोधी गाने न बजायें जिससे किसी दूसरे धर्म के लोगों को नाराजगी हो. अश्लील गाना भी नहीं बजाने का आदेश दिया. (प्रभात ख़बर)

    48 घंटे के अंदर लूटे गये सीमेंट लोड ट्रक बरामद, पांच गिरफ्तार : पलामू पुलिस की सक्रियता से 48 घंटे के अंदर के लूटे गये सीमेंट लोड ट्रक को बरामद कर लिया गया. इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस घटना में शामिल एक अपराधी फरार है. यह जानकारी मंगलवार को पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा ने प्रेस कांफ्रेंस में दी. (प्रभात ख़बर)

    गरमी और बिजली की अनियमित से आपूर्ति से पलामूवासी परेशान :पलामू जिला में बिजली की पर्याप्त आपूर्ति नहीं होने से परेशानी बढ़ गयी है. दिनोंदिन बढ़ते तापमान से जहां एक ओर लोग गर्मी से बेहाल हैं वहीं दूसरी ओर बिजली गुल रहने से लोगों में बेचैनी बढ़ गयी है. पसीने से तर-बतर लोगों को जागकर रात विताना पड़ रहा है. सबसे अधिक परेशानी इंटर और मैट्रिक के परीक्षार्थियों को हो रही है. रात में वे पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं. (दैनिक जागरण)

    हिंदू नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा उत्सव को सफल बनाने का निर्णय : शहर के सुदना स्थित श्री राम मंदिर के प्रांगण में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की संयुक्त बैठक हुई इसकी अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष अजीत पाठक ने की. संचालन बजरंग दल के जिला संयोजक संदीप कुमार दास ने किया. (दैनिक जागरण)

    हड़ताल से 200 करोड़ से अधिक का कारोबार प्रभावित : केंद्र सरकार की श्रमिक व जनविरोधी नीति तथा निजीकरण के खिलाफ ट्रेड यूनियनों व फेडरेशन का दो दिवसीय व्यापक असर देखा गया. इस देशव्यापी आम हड़ताल में डाकघर, एलआइसी के अलावा विभिन्न बैंकों के कर्मचारी शामिल हुए. इस कारण डाकघर, बैंक और एलआइसी कार्यालय में कामकाज पूरी तरह से ठप रहा. कर्मियों के हड़ताल पर जाने के कारण दो दिनों में करीब 200 करोड़ रुपये से अधिक का व्यवसाय प्रभावित हुआ है. (दैनिक जागरण)

    काउंटर बढ़ाने और शेड लगाने की मांग : जीएलए कॉलेज में सेमेस्टर तीन और सेमेस्टर पांच का फॉर्म भरा जा रहा है. कॉलेज में नामांकन रसीद कटवाने को लेकर काफी भीड़ लग रही है. इतनी ज्यादा भीड़ के लिए सिर्फ एक काउंटर बनाया गया है. इससे काउंटर के समक्ष विद्यार्थियों का हुजूम अनियंत्रित हो जा रहा है. इस भीषण गर्मी में छात्र-छात्राओं की तबीयत भी खराब हो जा रही है. (हिंदुस्तान)

    रिपोर्ट: अमन प्रताप सिंह, पलामू 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news