अपडेट: जोड़ापोखर में पोस्टमार्टम के बाद छात्रा का शव पहुंचने पर लोगों का गुस्सा फूटा,सड़क जाम कर रहे लोगों पर पुलिस ने लाठियां चटकाई,थाना प्रभारी भी चोटिल

    अपडेट: जोड़ापोखर में पोस्टमार्टम के बाद छात्रा का शव पहुंचने पर लोगों का गुस्सा फूटा,सड़क जाम कर रहे लोगों पर पुलिस ने लाठियां चटकाई,थाना प्रभारी भी चोटिल

    धनबाद(DHANBAD): धनबाद के जोड़ापोखर में छात्रा का शव पोस्टमार्टम के बाद पहुंचते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. लाश को सड़क पर रखकर सड़क जाम कर दी गई. हालांकि पुलिस ने आंदोलनकारियों को समझाने का भरपूर कोशिश की कि मामला दर्ज कर लिया गया है. विशेष टीम बना दी गई है. मामले का उद्भेदन जल्द ही कर लिया जाएगा लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं थे. जानकारी के अनुसार सड़क जाम हटाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया. जिसमें कई लोगों को चोटे आई है. थाना प्रभारी भी चोटिल हो गए हैं.लाठीचार्ज के बाद जाम हट गया है और यातायात सामान्य हो गया है.

    यह था मामला

    बता दें कि आज सुबह तालाब से छात्रा का शव बरामद हुआ था. छात्रा 3 दिनों से लापता थी. परिवार वालों ने थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था. तेजाब डालकर छात्रों के चेहरे को जलाया गया था. 

    रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह, धनबाद


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news