दूसरे दिन बेअसर रहा ट्रेड यूनियन के हड़ताल, सामान्य रूप से हुआ उत्पादन-डिस्पैच

    दूसरे दिन बेअसर रहा ट्रेड यूनियन के हड़ताल, सामान्य रूप से हुआ उत्पादन-डिस्पैच

    बोकारो(BOKARO): दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल के आज दूसरे दिन कोल इंडिया के सीसीएल में आंशिक असर देखा गया. सीसीएल के बीएनके ढोरी और कथारा क्षेत्र में बंद का आंशिक असर देखा गया. एक ओर जहां प्रबंधन चुस्त-दुरुस्त होकर कार्यस्थल पर डटे दिखे, वहीं मजदूर नेताओं की उपस्थिति ना के बराबर दिखी. भारतीय मजदूर संघ के सीसीएल उपाध्याय रविंद्र मिश्रा, संत सिंह और विनय सिंह सहित बीएमएस के तमाम पदाधिकारी कार्यस्थल पर मुस्तैद दिखे और कार्य करते और कार्य करवाते दिखे.  कार्यालय भी आज पूर्ण रूप से खुली रही. कहीं कोई विरोध नहीं दिखा और नियमित कार्य सुचारू रूप से मजदूर कार्य करते दिखे.

    रिपोर्ट: प्रकाश, बेरमो/बोकारो


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news