यात्री बस से 3 किलो गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

    चतरा(CHATRA): नशे के सौदागरों के विरुद्ध सदर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. एसपी राकेश रंजन ने गुप्त सूचना के आधार 2 किलो 758 ग्राम अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार को गिरफ्तार किया है. एसडीपीओ अविनाश कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने चतरा-डोभी मुख्य मार्ग स्थित यादव होटल के समीप वाहन चेकिंग अभियान के दौरान सिटी राइड बस से अफीम तस्कर को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार तस्कर मो अफसार आलम सदर थाना क्षेत्र के कलाल टोली मोहल्ला का रहनेवाला है. एसडीपीओ अविनाश कुमार ने सदर थाना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी.

    रिपोर्ट: संतोष कुमार, चतरा



    Related News