राज्य में जब सीएम ही सुरक्षित नहीं तो आम जनता का क्या होगा हाल : तेजस्वी यादव


पटना ( PATNA) - राजद नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हुए हमले के बारे में कहा कि यह किसी भी हालत में सही नहीं है, बहुत ही चिंता की बात है इस तरह की घटना बिल्कुल नहीं होनी चाहिए, यह सुरक्षा में बड़ी लापरवाही है और चिंता तो इस बात की है कि जब राज्य का मुख्यमंत्री ही सुरक्षित नहीं है तो आम आदमी का क्या होगा. उन्होंने कहा कि इस मामले पर बड़े अधिकारियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए और राज्य के पुलिस महानिदेशक को आकर खुद स्पष्टीकरण देना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि हमें पता है कि किसी बड़े अधिकारी पर कार्रवाई नहीं होगी. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के पास ही गृह विभाग है. इसलिए मुख्यमंत्री को भी आ कर पूरे मामले पर बताना चाहिए. उन्होंने कहा कि अपराध की घटना लगातार बढ़ रही है कल देर रात जदयू के एक बड़े नेता की हत्या हुई है. आखिर हालात ऐसे क्यों हुए हैं?
4+