लोहरदगा(LOHARDAGA): ट्रेड यूनियन की हड़ताल का असर पोस्ट ऑफिस में भी देखने को मिला. दो दिनों तक पोस्ट ऑफिस का कार्य बाधित रहा. अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ अपनी चौदह सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर उतरे हैं. नई पेंशन योजना समाप्त करना, लेबर कोड्स समाप्त करना, जीडीएस सहित सार्वभौमिक बीमा, डाक सेवाओं का निजीकरण समाप्त करना, पेड अवकाश 180 दिन तक जमा करना, सेवानिवृत्ति भुगतान मुख्य मांगे शामिल हैं. मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा कि ट्रेड यूनियन की हड़ताल का असर राज्य में भी पड़ा है, लेकिन मंत्री ने ट्रेड यूनियन की हड़ताल को जायज ठहराया है.
रिपोर्ट: गौतम लेनिन, लोहरदगा
Thenewspost - Jharkhand
50+
Downloads
4+
Rated for 4+

