पांच दिवसीय श्री श्री हनुमत महायज्ञ पर निकली शोभा यात्रा, सैकड़ों भक्त हुए शामिल

    पांच दिवसीय श्री श्री हनुमत महायज्ञ पर निकली शोभा यात्रा, सैकड़ों भक्त हुए शामिल

    धनबाद(DHANBAD) -  टुंडी प्रखंड के कोटालडीह में चल रहे पांच दिवसीय श्री श्री हनुमत महायज्ञ सह तृतीय वार्षिक महोत्सव के मौके पर  सोमवार को गाजे- बाजे के साथ भव्य शोभा यात्रा निकली गई.   शोभा यात्रा हनुमान मंदिर  से चैनपुर, रामनगर, कोटालडीह बस्ती होते हए पुनः मंदिर परिसर पहुंची.  महिला-पुरुष श्रद्धालु  एक दूसरे पर अबीर- गुलाल उड़ाते  धार्मिक गीतों पर थिरकते चल रहे थे.  
     
    श्रद्धालुओं  के जयकारे से क्षेत्र गुंजायमान रहा
     
    श्रद्धालुओं  के जयकारे से क्षेत्र गुंजायमान रहा.   महायज्ञ में मुख्य यजमान शुकदेव महतो, हुलाश महतो, मनोज महतो एवं यज्ञाचार्य पंडित संजय पाण्डेय थे.  शोभा यात्रा में महिलायें हाथ में केसरिया झंडा लेकर चल रही थी.  उधर ,टुंडी पुलिस भी  मुस्तैद थी.  मौके पर बाघमारा विधायक प्रतिनिधि मनीष कुमार साव, गोविन्द महतो, धारू महतो, मुकेश मंडल, नरेन्द्र कुमार, अश्विनी मंडल, उत्पल कुमार विश्वास के अलावा  यज्ञ को सफल संचालन में सुभाष बाउरी, गुलेन प्रमाणिक, मिलन प्रमाणिक, बासुदेव महतो, झरीलाल महतो, माथुर बाउरी, दुलाल प्रमाणिक, सपन बाउरी, बलराम महतो, धनेश्वर महतो, राजकुमार महतो, सुरेश महतो, कामेश्वर बाउरी, सूरज महतो, साजन महतो, बबलू प्रमाणिक, सुभाष बाउरी, प्राण महतो, शत्रुधन बाउरी, दिलीप बाउरी, अर्जुन बाउरी, जगत बाउरी, बिरन बाउरी, रोहित प्रमाणिक विजय बाउरी, गणेश महतो, छोटा झरी महतो, मुकेश प्रमाणिक, भूदेव महतो, साहू महतो आदि सक्रिय थे. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news