BREAKING: धनबाद के जोड़ापोखर में तालाब से छात्रा की लाश बरामद, तेजाब से जलाया गया है चेहरा

    BREAKING: धनबाद के जोड़ापोखर  में तालाब से छात्रा की लाश बरामद, तेजाब से जलाया गया है चेहरा

    धनबाद(DHANBAD):जोड़ापोखर  के बरारी एक  नम्बर तलाब में मंगलवार की सुबह छात्रा की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है. छात्रा के शरीर को तेजाब से जलाया गया है.कुछ गलत होने की भी आशंका की जा रही है. हत्या की खबर जंगल की आग की तरह इलाके में फ़ैल गई.  जोड़ापोखर पुलिस ने लाश को बरामद कर लिया है. छात्रा   जेलगोरा  7 नम्बर बस्ती  की रहने वाली थी. 26 मार्च को शाम 4 बजे  घर से टीयूशन पढ़ने निकली थी . छात्रा न्यू किड्स गार्डन स्कूल में पढ़ती थी. परिजनों ने थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी. पुलिस परिजनों से गहराई से पूछताछ कर रही है. शव मिलने के बाद हत्यारों को गिरफ्तार करने के लिए थाना में लोग जुट गए हैं.

    तालाब किनारे से  एक बोरा, रस्सी ,प्लास्टिक बरामद 

    बता दें कि जिस तालाब में शव को फेंका गया था, वहां प्रतिदिन सुबह से लेकर शाम तक नहाने धोने वालों की भीड़ रहती है. तालाब के किनारे बसे बरारी बस्ती और बूढ़ीबांध की महिलाएं कपड़ा धोने भी आती है. तालाब किनारे से  एक बोरा, रस्सी ,प्लास्टिक बरामद किया गया है.

    रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह, धनबाद


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news