शिक्षा मंत्री ने “स्वच्छ विद्यालय स्वस्थ बच्चे अभियान 2022 रथ” को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना


गिरिडीह(GIRIDIH): सोमवार को सुबे के शिक्षा मंत्री सह डुमरी विधायक जगरनाथ महतो डुमरी पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया. इस दौरान उन्होंने “स्वच्छ विद्यालय स्वस्थ बच्चे अभियान 2022” का रथ हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि इस अभियान का मुख्य मकसद विद्यालय को सुसज्जित करना और विद्यालय में व्याप्त समस्याओं का समाधान निकालते हुए त्वरित कार्रवाई करना है.
सरकार निकालेगी समस्याओं का समाधान
उन्होंने कहा कि विद्यालय में व्याप्त माइनर समस्याओं का त्वरित कार्रवाई विद्यालय प्रशासन द्वारा किया जाएगा तथा विद्यालय में व्याप्त बड़ी समस्याओं का रिपोर्ट प्रखंड प्रशासन द्वारा सरकार को लिखा जाएगा. इसके पश्चात सरकार उस पर कार्रवाई करेगी तथा उक्त समस्याओं का समाधान हेतु सरकार आवश्यक कार्रवाई करते हुए समाधान निकालेगी.
7 प्रखंडों में एक साथ हुआ रथ रवाना
उन्होंने कहा कि यह रथ पूरे झारखंड में संबंधित प्रखंडों में भ्रमण करेगी, जो 45 दिनों तक चलेगी. फिलहाल, गिरिडीह जिले के 7 प्रखंडों में एक साथ रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है. वहीं उन्होंने मलेशिया में फंसे 30 प्रवासी मजदूरों के बारे में बताया कि सरकार जल्द ही प्रवासी मजदूरों के हित में कारगर कदम उठाएगी.
रिपोर्ट: दिनेश कुमार, गिरिडीह
4+