हाईटेंशन तार की चपेट में आने से महिला की मौत

    हाईटेंशन तार की चपेट में आने से महिला की मौत

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) -  घोड़ाबांधा पंचायत के कनपुटा बस्ती में 38वर्षीय महिला कलावती देवी की हाईटेंशन तार की चपेट में आकर मौत हो गई.वह घरों में मेड का काम करके गुजर बसर करती थी.घटना के समय वह छत पर कपड़े डालने गई थी.छत से 11हजार वोल्ट का तार गुजर रहा था जिसकी चपेट में आकर उसके शरीर में आग लग गई और वह पूरी तरह जल गई..घटना को लेकर बिजली विभाग पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं कि गोविंदपुर, बिरसानगर समेत गैर टिस्को इलाके में घरों से और अन्य जगहों से 11हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार गुजर रहे जो जानलेवा हैं.पिछले कुछ सालों में कई  लोगों की जानें गईं हैं.

    रिपोर्ट : अन्नी अमृता, जमशेदपुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news