5 एकड़ क्षेत्र में डेढ़ करोड की लागत से बनेगा पार्क, जॉगिंग और रनिंग ट्रैक की भी होगी सुविधा


कोडरमा(KODERMA): जिला प्रशासन ने बड़ी योजनाओं को धरातल पर उतारने की तैयारी शुरू कर दी है. उपायुक्त आदित्य रंजन द्वारा कई योजनाओं की स्वीकृति प्रदान की गयी है. जिसे धरातल पर उतारने का काम नगर परिषद् झुमरी तिलैया के द्वारा किया जा रहा है.
अगर बात करें नगर परिषद् झुमरी तिलैया की तो वार्ड नं. 22 में गुमो शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप अवस्थित करीब 5 एकड़ क्षेत्र में पार्क का निर्माण किया जायेगा. वहीं गुमो स्थित पार्क के चारों ओर जॉगिंग ट्रैक के अलावा 100 मीटर के 2 से 3 रनिंग ट्रैक के साथ-साथ पैदल मार्ग का निर्माण किया जायेगा. पार्क में विभिन्न प्रकार के लाइटों के साथ बिजली की पूरी व्यवस्था रहेगी. साथ ही जल निकासी की भी व्यवस्था की जायेगी. इसके अतिरिक्त पार्क में आमजनों के लिए योगा करने हेतु बेहतर डिजाइन किया गया योगा शेड का निर्माण किया जायेगा. पार्क को घूमने और देखने आ रहे लोगों के लिए पार्किंग की व्यवस्था रहेगी. पार्क के चारों ओर हरा-भरा रहे, इस हरियाली के लिए विभिन्न प्रकार के पौधे लगायें जायेंगे. पार्क में आ रहे घूमने वालों के लिए पार्क में शौचालय, पानी की सुविधा रहेगी. करीब 143.2 लाख की लागत से गुमो स्थित पार्क का निर्माण किया जायेगा.
सीएच स्कूल मैदान में भी होगा पार्क का निर्माण
इसके अतिरिक्त सीएच स्कूल मैदान में भी पार्क का निर्माण किया जायेगा, जिसमें लोगों को धूमने के लिए जॉगिंग ट्रैक, बच्चों व युवा खिलाड़ियों को खेलने के लिए क्रिकेट पिच का निर्माण और आउटडोर जिम का निर्माण किया जायेगा. उपरोक्त स्थलों के साथ-साथ झुमरी तिलैया नगर परिषद् वार्ड नं-27 स्थित गोवर्धन तालाब के पास अवस्थित मैदान में भी पार्क का निर्माण किया जायेगा.
रिपोर्ट: संजय शर्मा, कोडरमा
4+