महिला जागरूकता और जनसंख्या नियंत्रण पर मास-मीडिया इवेंट कार्यक्रम का आयोजन

    महिला जागरूकता और जनसंख्या नियंत्रण पर मास-मीडिया इवेंट कार्यक्रम का आयोजन

    बोकारो (BOKARO) - जिले के फैमिली प्लानिंग ऐसोसिएशन ऑफ इंडिया गोमिया शाखा में मास-मीडिया इवेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गोमिया विधायक डॉ लम्बोदर महतो और विशिष्ट अतिथि के रूप में ओरिका के एचआर रोशन सिन्हा, संस्था के प्रबंधक जीडी त्रिपाठी मुख्य रूप से उपस्थित थे. वहीं कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया.

    मदद की आवश्यकता

    इस अवसर पर अतिथियों ने संस्था के 53वें वर्ष पूरे होने पर कर्मचारियों और पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि फैमिली प्लानिंग ऐसोसिएशन ऑफ इंडिया गोमिया शाखा आर्थिक रूप से पिछड़े होने के बावजूद भी महिला जागरूकता, जनसंख्या नियंत्रण,प्रजनन स्वास्थ्य संबंधित संक्रमण की रोकथाम, टीकाकरण सहित अन्य यौन संबंधित रोगों के रोकथाम पर बहुत ही अच्छा काम कर रही है. इस संस्था को सरकार औऱ अन्य श्रोतों से मदद की आवश्यकता है.

    संस्था को मदद दिलाने का प्रयास करूंगा - डॉ लम्बोदर महतो, विधायक

    वहीं मौके पर मौजूद विधायक डॉ लम्बोदर महतो ने कहा कि गोमिया में ओरिका बारूद फैक्ट्री, सीसीएल,ओएनजीसी आदि कई बड़े संस्थान है. इन सभी संस्थानों के सीएसआर मद से संस्था को मदद दिलाने का प्रयास करूंगा. इसके अलावे सांसद और विधायक मद से भी संस्था को मदद दिलाने का उन्होंने आश्वासन दिया है. वहीं ओरिका बारूद फैक्ट्री के एचआर रोशन सिन्हा ने भी फैक्ट्री के सीएसआर मद से संस्था को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया.

    रिपोर्ट : संजय कुमार, बोकारो

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news