बिना सरकारी टैक्स जमा किए खनन कर रही हिंडालको की दर्जनों मशीनें

    बिना सरकारी टैक्स जमा किए खनन कर रही हिंडालको की दर्जनों मशीनें

    लोहरदगा(LOHARDAGA): लोहरदगा जिला के पाखर माइंस में हो रहे बॉक्साइट खनन कार्य में चलने वाली गाड़ियों का टैक्स पूरी तरह से नहीं जमा किया गया है.  साथ ही वहां काम करने वाली मशीन और वाहन बिना सरकारी टैक्स दिए बॉक्साइट का खनन कार्य कर रही है. लोहरदगा डीसी के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी के द्वारा गठित टीम के साथ पाखर माइंस इलाके में चल रही मशीनों और गाड़ियों के टैक्स कागजात को जांचा गया.  जिसमें पाया गया कि काफी लंबे समय से इन मशीनों और वाहनों के द्वारा निर्धारित सरकारी शुल्क नहीं जमा किया गया है.  जिला परिवहन पदाधिकारी अमित बेसरा ने बताया कि इस पूरे मामले में हिंडालको के जीएम से बात की गई है और जल्द से जल्द इन वाहनों के टैक्स और सरकारी शुल्क को जमा करने का निर्देश दिया गया है.  अन्यथा ऐसे मशीन और वाहनों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करने की बात कही गई.

    रिपोर्ट: गौतम लेनिन, लोहरदगा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news