रामनवमी जुलूस को लेकर भाजपा ने सरकार पर साधा निशाना, कांग्रेस को सम्मेलन की छूट, रामभक्तों के शोभायात्रा पर पाबंदी

    रामनवमी जुलूस को लेकर भाजपा ने सरकार पर साधा निशाना, कांग्रेस को सम्मेलन की छूट, रामभक्तों के शोभायात्रा पर पाबंदी

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): रविवार को गोपाल मैदान में संपन्न हुए कांग्रेस के प्रमंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़ी भारी भीड़ को लेकर जहां कांग्रेस अपनी पीठ थपथपा रही है, वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता सह ठाकुर प्यारा सिंह रामनवमी अखाड़ा समिति के संरक्षक अभय सिंह ने विरोध जताया है. अभय सिंह ने पहले ट्वीट और फिर प्रेस रिलीज़ के माध्यम से सरकार/प्रशासन से सवाल किया है कि एक तरफ कोरोना गाईडलाईंस को लेकर रामनवमी जुलूस की अनुमति के मसले पर सरकार ने चुप्पी साध रखी है और इजाज़त नहीं दे रही है. वहीं कांग्रेस को पूरी छूट मिली है कि वह गाईडलाईंस की धज्जियां उड़ाते हुए सम्मेलन करें. अभय सिंह ने ट्वीट किया है, "माननीय मुख्यमंत्री जमशेदपूर कांग्रेस की रैली में आज कोरोना आराम कर रहा है और इनको छूट और रामभक्तों की शोभायात्रा में पाबंदी यह त्रासदी नहीं चलेगा. एक राज्य में दो कानून नहीं. रामनवमी और हिंदू नववर्ष कार्यक्रम की अविलंब सरकार के द्वारा निर्णय हो..""

    मंगलवार को काशीडीह में सुबह 11बजे से दोपहर 1बजे तक धरना देने का ऐलान

    ट्वीट करने के साथ ही अभय सिंह ने प्रेस रिलीज़ जारी कर सरकार से प्रश्न करते हुए रामनवमी/हिंदू नव वर्ष को लेकर सरकार को चुप्पी तोड़कर दिशा निर्देश देने की बात कही है. उन्होंने लिखा है कि दो सालों तक विभिन्न अखाड़ा समितियों ने संयम का परिचय देते हुए कोरोना गाईडलाईंस का पालन किया है. लेकिन अब एक राज्य में दो तरह का कानून नहीं चलेगा. अभय सिंह ने जिला प्रशासन से कहा है कि जब कांग्रेसियों को छूट है तो आम लोगों से भी मास्क न लगाने को लेकर जुर्माना न वसूलें. अभय सिंह ने मंगलवार को काशीडीह में सुबह 11बजे से दोपहर 1बजे तक धरना देने का ऐलान किया है.

    रिपोर्ट: अन्नी अमृता, ब्यूरो हेड, जमशेदपुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news