सिजुआ में जोरदार आवाज के साथ बना गोफ, कई लोग बाल-बाल बचें

    सिजुआ में जोरदार आवाज के साथ बना गोफ, कई लोग बाल-बाल बचें

    धनबाद(DHANBAD) - भूमिगत आग और भू धंसान से खतरे में है कोयलांचल में जिंदगी. भूमिगत आग से प्रभावित कौन सा इलाका कब जमीन  में समा जाये ,कोई नहीं बता सकता. धनबाद के सिजुआ  के 22\12 तेतुलमुडी  बस्ती में आज सुबह पौ  फटने से पहले जोरदार आवाज के साथ जमीन धंस गई. घर का कीचन भी जमीन में चला गया है. घर में रहने वाले लोग भाग्यशाली निकले कि उनकी जान बच गई.  लेकिन गोफ  इतने बड़े आकार में  हुआ है कि अगल -बगल के लोग दहशत में है. जमीन के नीचे से लगातार धुआं  निकल रहा है.  ग्रामीणों की माने तो बीसीसीएल के फंक्शनल डायरेक्टर्स की मीटिंग में मुआवजा देकर लोगों को विस्थापित करने का निर्णय हो गया है  लेकिन अभी तक जमीन पर कुछ दिख नहीं रहा है.  वहां रहने वाले लोग चाहते हैं कि बीसीसीएल त्वरित  पहल करें और उन्हें पुनर्वास दे. लोगों को वहां  काम कर रही आउटसोर्सिंग कंपनी के खिलाफ भी गुस्सा है. 



    Related News