HEC में ड्यूटी पर जाने वाले कामगार और हड़ताल समर्थकों के बीच मारपीट, कई घायल

    HEC में ड्यूटी पर जाने वाले कामगार और हड़ताल समर्थकों के बीच मारपीट, कई घायल

    रांची(RANCHI): विभिन्न मजदूर संगठनों के द्वारा दो दिवसीय हड़ताल का आह्वान किया गया है. इस कारण कल-कारखानों में कामकाज पर असर पड़ा है. इधर हड़ताल का समर्थन नहीं करते हुए रांची के एचईसी में काम पर जाने वाले कर्मियों के साथ मारपीट हुई है. मारपीट का आरोप हड़ताल समर्थक मजदूर संगठनों पर लगा है. इसमें कुछ कर्मचारी घायल हुए हैं. उनका इलाज जारी है.

    कर्मचारी और मजदूर यूनियन के बीच मारपीट

    एचईसी से जुड़े विभिन्न मजदूर संगठनों ने कई कर्मचारियों को काम पर जाने से रोकना चाहा. ड्यूटी पर जाने वाले कर्मचारियों से मजदूर यूनियन के लोग भिड़ गए इस दौरान मारपीट हुई. मारपीट की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. घायल कर्मचारियों का इलाज एचईसी वैलनेस सेंटर में कराया गया. उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार की कथित मजदूर विरोधी नीति निजी करण और सरकारी संपत्ति को बेचने के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल शुरू हो गई है. यह हड़ताल 28 और 29 मार्च को बुलाई गई है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news