हाईवा की चपेट में आने से पत्नी की मौत, पति घायल, विरोध में एनएच 99 मुख्य सड़क जाम

    हाईवा की चपेट में आने से पत्नी की मौत, पति घायल, विरोध में एनएच 99 मुख्य सड़क जाम

    चतरा (CHATRA) - हंटरगंज थाना क्षेत्र के एनएच 99 मुख्य मार्ग पर रविवार शाम 7 बजे हाईवा की  चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत हो गई. वहीं पति घायल हो गया. मृतका की पहचान औरु गेरुआ निवासी मोसतफा मिंया की पत्नी सायरा बानो के रूप में हुई है. घटना से आक्रोशित मृतक के परिजनों  ने एनएच 99 सड़क जाम कर दिया. इससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया. पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है.

    पति के साथ घर लौट रही थी महिला

    जानकारी के अनुसार मृतका अपने पति के साथ गया से घर लौट रही थी. इसी दौरान उक्त घटना घटी है. इसके बाद दोनों घायलों को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया.  जहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया. मौत की सूचना मिलने पर परिजनों ने महिला के शव को घटनास्थल पर ले जाकर सड़क जाम कर दिया.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news