धनबाद(DHANBAD) - बिचाली लदा 407 वाहन आज धनबाद के सरायढेला में धू-धू कर जल गया. दमकल गाड़ियों के पहुंचने के पहले ही गाड़ी जल चुकी थी. बिचाली के कारण आग की ऊंची ऊंची लपटें उठ रही थी. अगल बगल के लोग आग बढ़ने के खतरे से सहम गए थे. हालात की गंभीरता को देखते हुए दमकल विभाग को सूचना दी गई. दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंची तब आग को बुझाया जा सका
धनबाद(DHANBAD) - 28 और 29 मार्च को प्रस्तावित दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल को लेकर जहां विभिन्न श्रमिक संगठनों ने तैयारी तेज कर दी है, वही प्रबंधन ने भी कमर कस ली है. जानकारी के अनुसार बीसीसीएल प्रबंधन ने 28 एवं 29 मार्च को सभी तरह के अवकाश पर रोक लगा दिया है. बहुत विशेष परिस्थिति में ही बीसीसीएलकर्मियों को इन 2 दिनों में छुट्टी मिल सकती है. बता दें कि 10 श्रमिक संगठनों की ओर से 28 एवं 29 मार्च को देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया गया है. कोयला उद्योग में सक्रिय यूनियनें भी हड़ताल की तैयारी में है.
धनबाद(DHANBAD) - झारखंड राज्य बिजली कामगार यूनियन का 12 वां राज्यस्तरीय महासम्मेलन आज धनबाद में हुआ. सम्मेलन का उद्घाटन निरसा के पूर्व विधायक अरूप चटर्जी ने किया. उद्घाटन के पहले महामंत्री राम कृष्णा सिंह ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जिसका करतल ध्वनि से अनुमोदन किया गया. राम कृष्णा सिंह ने झारखंड सरकार पर इकरारनामा करने के बाद भी उन शर्तों को लागू नहीं करने का आरोप लगाया.
धनबाद(DHANBAD) - आखिरकार आज राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ (राकोमसंघ राजेंद्र गुट )इतिहास के पन्नों में अंकित हो गया. टाटा स्टील झरिया डिविजन महाप्रबंधक कार्यालय के सभागार में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ (राजेंद्र गुट ) केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद राजेंद्र बाबू के बेटे व बेरमो से कांग्रेस विधायक अनूप सिंह ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कुछ लोग राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ को पॉकेट संस्था बनाकर चला रहे थे. मजदूरों की लड़ाई लड़ने के लिए नई यूनियन बनाई गई है.
धनबाद(DHANBAD) - जुनून हो तो संसाधन कभी बाधक नहीं बन सकते. कोई न कोई राह निकल ही जाती है. ऐसा ही कुछ हुआ है झरिया की पूनम कुमारी के साथ. 2020 सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में झारखंड में दूसरे स्थान पर रहने वाली पूनम कुमारी की पढ़ाई में पैसा बाधक बन रहा था लेकिन पढ़ने का जुनून उस पर इस कदर हावी था कि वह अपने निर्णय से पीछे हटने को तैयार नहीं थी. टाटा डीएवी स्कूल के प्राचार्य ने भाजपा नेत्री रागिनी सिंह से सहयोग की अपील की ,उन्होंने 2020 में पूनम का एडमिशन खुद के खर्चे से करा दी.
धनबाद(DHANBAD)- गोबिंदपुर लायंस क्लब की आज हुई बेठक में वर्ष 2022- 23 की कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चुनाव किया गया. कार्यकारिणी अप्रैल से अपना कार्यभार संभालेगी, बैठक से पूर्व अध्यक्ष राजेश जयसवाल ने वर्ष भर की गतिविधियों की जानकारी दी. 2022-23 के लिए नये पद धरियों में . लायन रोशन अग्रवाल -अध्यक्ष, लायन सतीश सरिया -प्रथम उपाध्यक्ष,- लायन सुरेश सरिया,- द्वितीय उपाध्यक्ष, लायन बिजय मोदी,- तृतीय उपाध्यक्ष,स चिव - लायन डॉ आर के शर्मा,सह सचिव - लायन संदीप विश्वकर्मा,कोषाध्यक्ष - लायन कैलाश दुदानी,सह कोसाध्यक्ष -लायन राकेश अग्रवाल,टेमर - लायन जीतेन्द्र विश्वकर्मा ( पप्पू ),टेल ट्विस्टर - लायन प्रशांत सिंह,डायरेक्टर्स - लायन डॉ यू एल विश्वकर्मा, लायन जया कुमार, लायन एम एल शर्मा, लायन एल एन सेन, लायन ऐस के रॉय, लायन के डी एन आज़ाद, लायन अनुराग प्रदीप शामिल है.
धनबाद(DHANBAD) धनबाद -बोकारो में भोजपुरी, मैथिली, अंगिका को क्षेत्रीय भाषा की सूची से हटाए जाने का विरोध भोजपुरी मैथिली संस्कृति बचाओ मंच लगातार कर रहा है. इसी क्रम में आज मंच ने विधायक राज सिन्हा का घेराव किया और उन्हें ज्ञापन सौंपा, कार्यक्रम में काफी संख्या में महिला -पुरुष शामिल थे. कार्यक्रम धनबाद -बोकारो जिले से मगही , भोजपुरी ,अंगिका भाषा को क्षेत्रीय भाषा से हटाए जाने के विरोध में किया गया. घेराव करने वाले लोगों का कहना था कि आप सभी भोजपुरी भाषा -भाषी लोग कुछ करिए ,यह अस्तित्व का मामला है. राज सिन्हा भी आंदोलनकारियों से मिले और कहा कि सरकार पहले इसको सूची में डालती है और फिर कुछ दिनों में ही हटा लेती है.
धनबाद(DHANBAD) - धनबाद में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ सोशल मीडिया पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले कांग्रेस नेता नन्हे सिंह को धनबाद थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. झरिया के रहने वाले झारखंड मुक्ति मोर्चा के एक नेता ने धनबाद थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत में कांग्रेस नेता नन्हे सिंह पर सोशल मीडिया में मुख्यमंत्री के खिलाफ अशोभनीय भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया गया था. सदर थाने की पुलिस ने हिरासत में लेने के बाद पहले मेडिकल जांच कराई, उसके बाद मंडल कारा भेज दिया गया. सूत्र बताते हैं कि नन्हे सिंह कुछ दिन पहले शहीद मनिंदर नाथ मंडल के खिलाफ भी अशोभनीय टिप्पणी की थी, इसके खिलाफ भी सरायढेला थाना में शिकायत दर्ज कराई गई थी.
Thenewspost - Jharkhand
4+

