सोशल मीडिया पर सीएम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करना कांग्रेस नेता को पड़ा महंगा, गए जेल

    सोशल मीडिया पर सीएम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करना कांग्रेस नेता को पड़ा महंगा, गए जेल

    धनबाद (DHANBAD): मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ सोशल मीडिया पर अशोभनीय  टिप्पणी करने वाले कांग्रेस नेता नन्हे सिंह को धनबाद  पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. झरिया के रहने वाले झारखंड मुक्ति मोर्चा के एक  नेता ने धनबाद थाने में शिकायत दर्ज कराई थी.  

    शिकायत में कांग्रेस नेता नन्हे सिंह पर सोशल मीडिया में मुख्यमंत्री के खिलाफ अशोभनीय भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया गया था. सदर थाने की पुलिस ने हिरासत में लेने के बाद पहले मेडिकल जांच कराई, उसके बाद मंडल कारा भेज दिया गया.

    सूत्र बताते हैं कि नन्हें सिंह कुछ दिन पहले शहीद मनिंदर नाथ मंडल के खिलाफ भी अशोभनीय टिप्पणी की थी, इसके खिलाफ भी सरायढेला थाना में शिकायत दर्ज कराई गई थी.
    रिपोर्ट:सत्यभूषण सिंह,धनबाद


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news