घटना की योजना बना रहे दो अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

    घटना की योजना बना रहे दो अपराधी  हथियार के साथ गिरफ्तार

    दुमका (DUMKA) - हंसडीहा थाना क्षेत्र के पगवारा गांव से जरमुंडी और हंसडीहा थाना पुलिस की टीम ने दो आरोपियों को एक देसी कट्टा और दो ज़िन्दा गोली के साथ धर दबोचा है. बता दें कि गिरफ्तार हुए अपराधी किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने के फिराक में थे. मामले की जांच के लिए पुलिस अधीक्षक दुमका के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जरमुंडी के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम का गठन किया गया है.

    निशानदेही पर धराए अन्य अपराधी

    जरमुंडी एसडीपीओ उमेश कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि अपराधी आदतन अपराधी प्रफुल्ल कुमार यादव को हंसडीहा भागलपुर मुख्य मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के पास से दो जिंदा गोली के साथ पकड़ा गया. वहीं अपराधी प्रफुल्ल कुमार यादव के निशानदेही पर अन्य अपराधी मिथिलेश कुमार दास को उसके घर से पकड़ा गया. इसके साथ ही उसके पास से एक लोडेड कट्टा भी बरामद किया गया.

    रिपोर्ट : सुतिब्रो गोस्वामी, दुमका (जरमुंडी)


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news