जमशेदपुर में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन सह मिलन समारोह संपन्न, पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान

    जमशेदपुर में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन सह मिलन समारोह संपन्न, पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): चुनाव अभी काफी दूर है लेकिन झारखंड में कांग्रेस संगठन मजबूती को लेकर अभी से ही लग गई है. कांग्रेस पार्टी द्वारा झारखंड के विभिन्न जिलों में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. प्रदेश प्रभारी के झारखंड दौरे के बाद पार्टी के नेता सक्रिय हो गए है.  बता दें कि रविवार को जमशेदपुर के गोपाल मैदान में कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया.

    कार्यकर्ता सम्मेलन में जमशेदपुर पश्चिम सिंहभूम के कई कार्यकर्ताओं को प्रदेश अध्यक्ष ने सम्मानित भी किया. प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि देश में आज कैसी राजनीति चल रही है किसी से छुपा नहीं है. उन्होंने कहा कि झारखंड में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने में एक एक कार्यकर्ता लगे हुए है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में किसी भी कार्यकर्ता को कोई परेशानी होती है तो उनके साथ कंधा से कंधा मिला कर कांग्रेस का हर नेता और मंत्री खड़ा रहेगा. जिसमें प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, बंधु तिर्की स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता सहित पार्टी के कई नेता शामिल हुए.
    रिपोर्ट: रंजीत ओझा ,जमशेदपुर  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news