ट्रैन के जरिए शराब की तस्करी , इंटरसिटी एक्सप्रेस से 30 लीटर देशी शराब जब्त

    ट्रैन के जरिए शराब की तस्करी , इंटरसिटी एक्सप्रेस से 30 लीटर देशी शराब जब्त

    झुमरी तिलैया(JHUMRI TILAIYA): आरपीएफ कोडरमा और सूचना अपराध शाखा धनबाद टीम के द्वारा कोडरमा गया रेलखंड में गाड़ी संख्या 13305 धनबाद-गया इंटरसिटी एक्सप्रेस में गझंडी स्टेशन पर गुप्त रूप से छापामारी की गई. छापेमारी में गाड़ी के कोच संख्या D3 में टॉयलेट के पास दो अदद पिट्ठू बैग संदिग्ध हालात में पाया गया. जहां टीम के सदस्यों ने वहां बैठे यात्रियों से काफी पूछताछ की लेकिन किसी ने कुछ भी बताने से इंकार किया. लिहाजा दोनों पिट्ठू बैग को खोल कर देखा गया तो प्लास्टिक की थैली में भरकर रखा हुए लगभग 30 लीटर देशी शराब पाया गया. सभी शराब को गाड़ी से उतारकर जब्त करते हुए सुरक्षित आर एलपीएफ पोस्ट कोडरमा पर लाया गया. सभी जब्त शराब को उत्पाद विभाग कोडरमा को सुपुर्द कर दिया जाएगा. जब्त शराब का अनुमानित कीमत 3000 रुपए का आंका गया. इस आशय की जानकारी कोडरमा आरपीएफ के निरीक्षक प्रभारी जवाहरलाल ने दी.

    रिपोर्ट:अमित कुमार, झुमरी तिलैया/ कोडरमा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news