कोयला डिपो में छापामारी, पांच गिरफ्तार, एक ट्रक के साथ 20 टन कोयला जब्त

    कोयला डिपो में छापामारी,  पांच गिरफ्तार, एक ट्रक के साथ 20 टन कोयला जब्त

    धनबाद (DHANBAD) : गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की दोपहर  रामकनाली स्थित श्री कृष्णा कोल एंड कोक कोयला डिपो में छापेमारी की गई.  लगभग 25 टन कोयला, एक ट्रक एवं 5 लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है.निरसा अंचलाधिकारी नितिन शिवम गुप्ता एवं निरसा थानेदार दिलीप कुमार यादव ने बताया कि इस संबंध में निरसा थाना में कोयला डिपो मालिक, संचालक एवं पकड़े गए 5 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चलाई जा रही है. छापेमारी होते ही कोयला डिपो में कार्यरत ज्यादातर कोयला मजदूर एवं कर्मचारी चारदीवारी फांद कर भागने में सफल रहे. पुलिस ने 5 लोगों को दौड़कर पकड़ने में सफलता प्राप्त की है.

    सीओ को मिली थी गुप्त सूचना

    सीओ नितिन शिवम गुप्ता को गुप्त सूचना मिली कि गोपालगंज स्थित नया थाना भवन के पीछे रामकनाली गांव के समीप अवैध कोयला डिपो का संचालन किया जा रहा है. कोयला डिपो में ट्रक में अवैध कोयला लोड किया जा रहा है. सूचना मिलते ही सीओ ने निरसा थानेदार को इसकी जानकारी दी तथा दोनों ने मिलकर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान भट्ठा में कोयला लदाई के लिए लगे ट्रक संख्या बीआर 24 जीबी 12368 को पुलिस ने जब्त कर लिया. छापेमारी होते ही डिपो में कार्यरत ज्यादातर मजदूर एवं कर्मचारी भागने में सफल रहे. पुलिस ने भाग रहे 5 लोगों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की. कोयला डिपो से लगभग 25 टन कोयला को जब्त कर लिया.

    इन लोगों को किया गया गिरफ्तार

    छापेमारी के दौरान पुलिस में ट्रक चालक अजमुद्दीन अंसारी, कोल डिपो के कर्मचारी अब्दुल हमीद अंसारी, विश्वनाथ रवानी, मुर्शीद आलम, मोहम्मद अमानुल्लाह अंसारी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की. निरसा थाना में कोल डिपो मालिक, संचालक एवं गिरफ्तार किए गए लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चलाई जा रही है. गिरफ्तार किए गए लोगों को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है.

    रिपोर्ट: विनोद सिंह, निरसा(धनबाद)  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news