गिरिडीह : ऑटो और बाइक में हुई टक्कर, एक की मौत, पांच घायल

    गिरिडीह : ऑटो और बाइक में हुई टक्कर, एक की मौत,  पांच घायल

    गिरिडीह (GIRIDIH) : शनिवार शाम तेज रफ्तार बाइक और ऑटो के बीच टक्कर हुई.  टक्कर में ऑटो यात्री सहित बाइक सवार कुल 5 लोग घायल हो गए जबकि एक महिला की मौत हो गई. घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा मधुबन पुलिस को दी गई. तत्पश्चात पुलिस और ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को डुमरी रेफरल अस्पताल में लाया गया जहां एक महिला की मौत हो गई है. इन सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के पश्चात धनबाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. सभी की हालत नाजुक बतायी जाती है.

    बाजार से लौट रहे थे घर

    बताया जाता है कि ऑटो सवार सभी इसरी बाजार से अपने घर लौट रहे थे. इसी बीच लटकाटो करमगड्ढा के पास तेज रफ्तार बाइक के साथ ऑटो की टक्कर हो गई और यह घटना घटी.  फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुट गई है और घायलों का पहचान करने में लगी हुई है.

    रिपोर्ट : दिनेश कुमार, गिरिडीह



    Related News