धनबाद : बिजली गुल रहने से परेशान लोगों ने बिजली ऑफिस का किया घेराव, जीएम से मिलकर बतायी समस्या

    धनबाद : बिजली गुल रहने से परेशान लोगों ने बिजली ऑफिस का किया घेराव, जीएम से मिलकर बतायी समस्या

    धनबाद (DHANBAD) : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के मिश्रित भवन स्थित महाप्रबंधक कार्यालय का शनिवार को घेराव किया गया.  स्थानीय लोगों ने सरायढेला के रघुवर नगर सुगियाडीह क्षेत्र में बेतहाशा बिजली कटौती, जर्जर बिजली खंभे तथा तार सहित अन्य समस्याओं से महाप्रबंधक को अवगत कराया. जिसके बाद बिजली विभाग के महाप्रबंधक अजीत कुमार ने बताया कि कई सब स्टेशन में बिजली आपूर्ति की कटौती हो रही है.  इसकी वजह से क्षेत्र में पावर सप्लाई सही से नहीं हो पा रही है. इसे 2 दिन में सुधार लिया जाएगा. वहीं जर्जर बिजली खंभे और तार के मामले में उन्होंने बताया कि विभाग की टीम को रघुवर नगर भेज जा रहा है. जो वहां वस्तुस्थिति का सर्वे कर रिपोर्ट सौंपेगी. जिसके बाद समस्याओं का निदान कर दिया जाएगा.

    रिपोर्ट  : धनबाद ब्यूरो


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news