कोरोना काल के बाद फिर से सजेगा सारठ मखदूम बाबा का दरबार,  पूरे देश भर से आते है श्रद्धालु चादर चढ़ाने

    कोरोना काल के बाद फिर से सजेगा सारठ मखदूम बाबा का दरबार,  पूरे देश भर से आते है श्रद्धालु चादर चढ़ाने

    देवघर(DEOGHAR): देश भर में प्रसिद्ध सारठ मखदूम बाबा के मजार पर आगामी 29 मार्च से आयोजित वार्षिक उर्स मेले के सफल संचालन को लेकर शुक्रवार को थाना परिसर में एसडीओ सौरव भुवानिया की अध्यक्षता में बैठक की गई. बैठक में जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी व उर्स मेला कमिटी के सदस्यों ने भाग लिया. बैठक में मेले के सफल आयोजन को लेकर सुरक्षा, साफ-सफाई, यातायात, लाइटिंग, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, मेला संचालन समिति का गठन, राजस्व की वसूली आदि बिन्दुओं पर गहनता पूर्वक विचार विमर्श किया गया. पूर्व में मेले के आयोजन में लिये गये प्रस्ताव पर चर्चा की गई. बैठक में मौजूद पूर्व विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह से भी अधिकारियों ने कई बिंदुओं पर जानकारी ली.

    मेले को लेकर की जाएगी समुचित व्यवस्था

    चुन्ना सिंह ने कहा कि पिछले साढ़े चार दशक से उनको उर्स मेले का अनुभव है. दोनों समुदाय के लोग आपसी भाईचारे व सौहार्द वातावरण में मेले का सफल संचालन करते हैं. लेकिन, भीड़ अधिक होने के चलते विधि-व्यवस्था व सुरक्षा को नियंत्रित रखने के लिये पुलिस प्रशासन का अहम योगदान होता है. कमिटी के प्रदीप लाल, मुजफ्फर साह, कलाम शेख, तोहिद शेख, शमीम शेख, तौफीक शेख, मुख्तार शेख आदि ने कहा कि मेले के दौरान गर्मी काफी बढ़ जाती है तथा काफी भीड़ होती है. ऐसे में बिजली व पानी की समुचित व्यवस्था कराना अति आवश्यक है. एसडीओ ने आश्वासन दिया कि प्रशासन व्यवस्था को दुरुस्त कराने की समुचित कार्रवाई करेगी. एसडीपीओ ने कहा कि मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर महिला व पुरुष फोर्स की समुचित व्यवस्था होगी. लेकिन, उर्स मेला कमिटी के सदस्यों की भी जिम्मेदारी महत्वपूर्ण होगी. कहा कि सबों के सहयोग से ही आयोजन सफल होगा.

    रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा, देवघर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news