महुआ चुनने के लिए वनों में आग लगा रहे हैं ग्रामीण, पेड़ पौधे और जीवों को हो रहा नुकसान

    महुआ चुनने के लिए वनों में आग  लगा रहे हैं ग्रामीण,  पेड़ पौधे और जीवों को हो रहा नुकसान

    चाईबासा (CHAIBASA): जिले के आनंदपुर प्रखंड के विभिन्न गांवों के जंगलों में इन दिनों महुआ चुनने और अपने निजी फायदे के लिए लोग पेड़ो के नीचे सूखे पत्तों को साफ करने के लिए पत्तों मे आग लगा दे रहे हैं.  वहीं आग की लपेटों में कीमती पेड़ो और जंगल में रहने वाले छोटे जीव नष्ट हो रहे है. आग की लपटों से पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है, लेकिन इस मामले में अभी तक वन विभाग खामोश है. 

    सालों से चल रहा ये सिलसिला 

    गांव के लोग महुआ चुनने के तात्पर्य से रोजाना महुआ के पेड़ों के नीचे गिरे पत्तों को हटाने के मकसद से उनमें आग लगा देते है, लेकिन आग लगा देने के कारण से आग की लपटें बढ़ते-बढ़ते पूरे जंगल में अवस्थित पेड़ों को नष्ट कर देती है. वही जमीन में रेंगने वाले जीव भी इसकी चपेट आकर झुलस जाते है. इस प्रखंड में यह सिलसिला काफी सालों से चलता आ रहा है.

    वन विभाग को लेना होगा उचित फैसला 

    प्रतिदिन जंगल में साल, सागवान, महुआ, करेला आदि पेड़ आग की बढ़ती लपटों में झुलस जाते हैं. हालांकि, वनोउपज ही ग्रामीण क्षेत्र में लोगों के जीवन यापन के लिए एकमात्र साधन है, परंतु पेड़ों समेत अन्य जीवों के बचाव को लेकर वन विभाग को इस पर कोई सकरात्मक फैसला लेना होगा जिससे पेड़ पौधे और छोटे जीवों को किसी प्रकार की हानि नहीं पहुंचे.  

     

    रिपोर्ट: अरविंद कुमार, मनोहरपुर, चाईबासा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news