"शहरी सहियाओं के साथ सौतेला व्यवहार कर रही सरकार"

    "शहरी सहियाओं के साथ सौतेला व्यवहार कर रही सरकार"

    धनबाद (DHANBAD) : आठ महीना का बकाया मानदेय की भुगतान की मांग पर  सैकड़ों की संख्या में सहियायों ने शुक्रवार को दूसरे  दिन भी सिविलसर्जन कार्यालय के मुख्य द्वार पर धरना दिया.  सहियायों ने जमकर नारेवाजी की. साथ ही बकाया मानदेय भुगतान करने की मांग की.

    सहियाओं का कहना है  कि उनका आठ महीना का बकाया मानदेय का भुगतान नहीं किया जा रहा है. साथ ही सरकार सौतेला बर्ताव कर रही है.  कहा कि  ग्रामीण क्षेत्रों में सहियाओं को भुगतान कर दिया जा रहा और शहरी क्षेत्रों में सहियाओं को भुगतान नहीं किया जा रहा.  ऐसा भेदभाव क्यों हो रहा है.  जबतक हमलोगों का बकाया भुगतान नही होगा, हमलोग इसी तरह धरना पर बैठे रहेंगे.  उन्होंने कहा कि  हमलोगों से कहा जा रहा कि पैसा ही नहीं है. जब पैसा नहीं है तो हमलोग कहां जाय. परिवार और बच्चे भुखमरी के कगार पर आ गए हैं. एक आंख में काजल और दूसरे में सुरमा नहीं चलेगा. 

    रिपोर्ट : शाम्भवी सिंह, धनबाद 



    Related News