परीक्षा में खराब हुए पेपर तो फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या !

    परीक्षा में खराब हुए पेपर तो फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या !

    रांची (RANCHI) :  हेहल में रहने वाला 17 वर्षीय युवक आर्यन ईशान घर में फांसी पर लटका मिला. घटना रांची के पंडरा थाना क्षेत्र की  है. कहा जा रहा है कि पेपर खराब होने के तनाव में उसने आत्महत्या कर ली. 

    JVM SHYAMLI में पढ़ता था ईशान

    बताया जा रहा है कि  हेहल सहदेव नगर के रहने वाले संजय सिंह के 17 वर्षीय बेटा आर्यन ईशान जेवीएम  शायमली  स्कूल में 11वीं  क्लास में पढ़ता था.  परिजनों के मुताबिक उसकी परीक्षाएं अच्छी नहीं गई थी. इसकारण वह तनाव में था.  रात में खाना खाने के बाद आर्यन अपने रूम में जाकर सो गया था. लेकिन सुबह कमरे में उसकी लाश फंदे से लटकी मिली. आनन फानन में परिजनों ईशान को रांची रिम्स ले गए. लेकिन चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया. 

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news