दिल्ली की साइबर स्पेशल सेल की टीम पहुंची धनबाद , 41 लाख ठगी करने वाले सहोदर भाइयों को उठाया

    दिल्ली की साइबर स्पेशल सेल की टीम पहुंची धनबाद  , 41 लाख ठगी करने वाले सहोदर भाइयों को उठाया

    धनबाद (DHANBAD) : साइबर क्राइम, दिल्ली की स्पेशल सेल की टीम आज धनबाद के बरोरा  इलाके में पहुंची और वहां से लगभग 41 लाख रुपए की साइबर ठगी  करने वाले सहोदर भाइयों को हिरासत में लेकर चली गई.  यह  छापामारी सुबह-सुबह ही की गई, जिसमें बरोरा  के प्रभारी और पुलिस बल भी शामिल थे.  हिरासत में लिए गए लोगों का नाम प्रमोद कुमार और विनोद कुमार बताया गया है.  

    बीसीसीएल के सेवानिवृत्त कर्मचारी के पुत्र हैं दोनों 

    दोनों बीसीसीएल के सेवानिवृत्त कर्मचारी के पुत्र हैं.  सूत्रों के अनुसार इनके पास से एक लैपटॉप, भारी मात्रा में क्रेडिट कार्ड , डेबिट कार्ड, सिम कार्ड और मोबाइल सहित अन्य सामग्रियां बरामद की गई है.  इन पर आरोप है कि साइबर क्राइम के जरिए लगभग ₹41000 की ठगी की है.  छापेमारी टीम का नेतृत्व कर रहे दिल्ली पुलिस के अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग में कई लोगों ने फोन ,मोबाइल नंबर, मैसेज लिंक आदि के माध्यम से रुपए ठगने की शिकायत दर्ज कराई थी. 

    51 लोगों को एक ही नंबर से ठगा गया 
     
     51  शिकायत दर्ज कराने वाले ऐसे थे, जिनसे एक ही मोबाइल नंबर से मैसेज किया गया था.  मोबाइल टावर और मोबाइल लोकेशन के आधार पर धनबाद के अलावे अन्य जगहों पर भी छापामारी की जा रही है.  कुल 7 टीमें करवाई कर रही है, जिनमें 50 से अधिक पुलिस अधिकारी शामिल हैं.   जानकारी मिल रही है कि छापेमारी में 20 लोगों से अधिक को हिरासत में लिया गया है.  धनबाद के बरोरा से  दो, जामताड़ा से दो ,सूरत से 12 ,धनबाद से चार ,लोगों को अब तक हिरासत में लिया जा चुका है. 



    Related News